November 18, 2026
[t4b-ticker]

CIPL ने काटी सोसाइटी की बिजली, विरोध में सड़क पर उतरे महागुन मस्कट के निवासी!

0
DD

CAM शुल्क विवाद के बीच सोसाइटी की बिजली आपूर्ति ठप करने का आरोप

आक्रोशित निवासियों ने सड़क जाम कर मांगी पुलिस कार्रवाई

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक स्थित महागुन मस्कट सोसाइटी में बिजली संकट ने मंगलवार को एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया। बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज सैकड़ों निवासी सड़क पर उतर आए और क्रासिंग रिपब्लिक के अंदर की सड़क अवरुद्ध कर दी। निवासियों ने क्रासिंग रिपब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (CIPL) प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए साफ किया कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा को विवादों के दबाव में बंद करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

सोसाइटी AOA के सचिव गौरव गर्ग के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजे से सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बंद है। इससे पहले मंगलवार को भी लगभग पांच घंटे तक बिजली काटी गई थी। उनका आरोप है कि पिछले एक महीने चार बार सोसाइटी की बिजली काटी गयी है। उस दौरान AOA की ओर से थाना क्रासिंग रिपब्लिक में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी थी। अब लगातार दूसरे दिन बिजली संकट खड़ा होने से निवासियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।

गौरव गर्ग ने बताया कि फिलहाल जनरेटर (DG) के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लगातार DG चलने से ओवरहीटिंग का खतरा बना हुआ है। करीब 1,400 फ्लैटों और लगभग 5,000 आबादी वाली सोसाइटी में यह स्थिति किसी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

गौरतलब है कि CIPL प्रबंधन और महागुनपुरम मस्कट AOA के बीच टाउनशिप मेंटेनेंस चार्जेज (TMC) शुल्क को लेकर विवाद चल रहा है। AOA का आरोप है कि प्रबंधन निवासियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय बिजली आपूर्ति बंद करने जैसे कदम उठा रहा है। उनके मुतबिक कई बार CIPL प्रबंधन को समस्याओं के समाधान करने और मीटिंग के लिए समय मानेगा गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता है। 

इस संबंध में CIPL के एस्टेट मैनेजर दिनेश कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *