November 16, 2026
[t4b-ticker]

रुचिरा सफायर सोसाइटी में छठ की छटा! उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया महापर्व का समापन

0
FF

भक्ति गीतों, पारंपरिक पूजा से भक्तिमय हुआ सोसाइटी परिसर

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। NH-24 स्थित रुचिरा सफायर सोसाइटी में सोमवार को छठ महापर्व की अनुपम छटा देखने को मिली। भगवान भास्कर की पहली किरण के साथ ही सोसाइटी परिसर छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

छठ पूजा के लिए सुबह से ही सोसाइटी में उत्सव जैसा माहौल रहा। पारंपरिक पूजन सामग्री, सजे हुए सूप, फल और प्रसाद के साथ व्रती पूजा स्थल पर पहुंचे। सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। छठ के पारंपरिक लोकगीतों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

इस आयोजन की खासियत रही कि सोसाइटी के निवासियों ने पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूजा स्थल पर श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द का सुंदर संगम दिखाई दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह रहा।

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ। रुचिरा सफायर सोसाइटी में आयोजित यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने आपसी मेलजोल, सामाजिक एकता और लोकसंस्कृति से जुड़ाव का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *