November 16, 2026
[t4b-ticker]

यूपी में 16 IAS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों में भी बड़ा फेरबदल

0
F

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मिला नया CEO, UPSIDA की कमान बदली

कई जिलों के DM और शासन के महत्वपूर्ण पदों पर भी नई तैनाती

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO की जिम्मेदारी डॉ. बलकार सिंह को सौंपी गई है, जबकि रविकुमार को UPSIDA का CEO बनाया गया है। वहीं प्रवीण वर्मा को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से हटाकर जिलाधिकारी शामली नियुक्त किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में कानपुर और वाराणसी के मंडलायुक्तों की अदला-बदली के साथ गोंडा, भदोही, चंदौली, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। शासन के नगर विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा मुख्यमंत्री कार्यालय में भी नई तैनातियां की गई हैं।

तबादला सूची में शामिल अधिकारी एवं नई जिम्मेदारियां

के. विजयेन्द्र पांडियन – मंडलायुक्त, वाराणसी

एस. राजलिंगम – मंडलायुक्त, कानपुर

रविकुमार एनजी – CEO, UPSIDA

डॉ. बलकार सिंह – CEO, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

सौम्या अग्रवाल – श्रमायुक्त, अतिरिक्त प्रभार के साथ

अनिल कुमार सिंह – जिलाधिकारी, भदोही

शैलेश कुमार – जिलाधिकारी, चंदौली

चंद्र मोहन गर्ग – विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय

रमेश रंजन – जिलाधिकारी, गोंडा

प्रियंका निरंजन – विशेष सचिव, नगर विकास

उमेश मिश्रा – जिलाधिकारी, जौनपुर

सैमुअल पॉल एन. – अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां

मनोज कुमार राय – जिलाधिकारी, श्रावस्ती

अन्नपूर्णा गर्ग – विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार

आलोक यादव – विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स

प्रवीण वर्मा – जिलाधिकारी, शामली

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुए इन बदलावों को खासा अहम माना जा रहा है। तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, शहरी सुविधाओं, बिल्डर परियोजनाओं और फ्लैट खरीदारों से जुड़े मुद्दे लगातार प्रशासन के सामने चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में नए अधिकारियों की प्राथमिकताओं और कार्यशैली पर अब सबकी निगाहें रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *