November 17, 2026
[t4b-ticker]

दिल्ली-NCR को प्रदूषण से राहत, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

0
FF

बारिश और तेज हवाओं से सुधरी हवा, दिल्ली का AQI 204 पर पहुंचा; GRAP-2 के प्रतिबंध रहेंगे जारी

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-3 की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी हैं। दिल्ली का औसत AQI 204 दर्ज होने और प्रदूषक तत्वों के बेहतर फैलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP-2 के प्रतिबंध जारी रहेंगे।

पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ, जिससे लोगों को सांस लेने में कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेताया है कि तापमान में गिरावट और हवा की गति धीमी होने पर प्रदूषण दोबारा बढ़ सकता है।

GRAP-3 हटने से ये मिली राहत

गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर लगी रोक, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चारपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध तथा संबंधित शैक्षणिक पाबंदियां हटेंगी। दिल्ली में पुराने मानक वाले गैर-जरूरी डीजल मध्यम मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक भी समाप्त होगी।

GRAP-2 के प्रतिबंध रहेंगे लागू

 डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर निर्धारित प्रतिबंध, होटल-रेस्टोरेंट में कोयले और लकड़ी के तंदूरों पर रोक तथा खुले में कूड़ा, पत्तियां और प्लास्टिक जलाने पर पाबंदी जारी रहेगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

फिलहाल प्रदूषण से आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन सर्दी बढ़ने के साथ हवा की गुणवत्ता फिर बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *