November 15, 2026
[t4b-ticker]

छठ महापर्व को लेकर पुलिस सतर्क, पुलिस आयुक्त ने हिंडन घाट का किया निरीक्षण!

0
F2

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा स्थलों पर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने पुलिस बल के साथ थाना साहिबाबाद क्षेत्र स्थित हिंडन घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने घाट पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात तथा सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *