November 19, 2026
[t4b-ticker]

कृष्णा नगर की झुग्गियों में आग का तांडव, लपटों के बीच गूंजे धमाके! दमकल की मुस्तैदी से टली बड़ी तबाही

0
NN

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित कृष्णा नगर में आज झुग्गियों में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने के साथ ही घटनास्थल के आसपास धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते कुछ झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही डिजिटल वालंटियर फोर्स (DVF) थाना नंदग्राम की टीम सक्रिय हुई और तत्काल एफएसओ, कोतवाली तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। सूचना पर एफएसओ शेषनाथ यादव दमकल टीम और फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इस अग्निकांड में कुछ झुग्गियां जलकर नष्ट हो गईं, लेकिन दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की अन्य झुग्गियों तक फैलने से रोक लिया गया। घनी आबादी और एक-दूसरे के करीब बनी झुग्गियों के कारण आग के विकराल रूप लेने की आशंका थी। ऐसे में डीवीएफ नंदग्राम की समय रहते दी गई सूचना और फायर सर्विस की मुस्तैदी ने संभावित बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई।

फिलहाल आग लगने के कारणों और धमाकों की आवाजों के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। दमकल और पुलिस की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *