कोर्ट की पेशी से गैरहाजिरी पड़ी भारी! सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। वर्ष 2018 के मारपीट और गाली-गलौज के एक मामले में गाजियाबाद की विशेष MP-MLA अदालत ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनके घर की कुर्की संबंधी आदेश जारी किया है। 17 नवंबर को सुनवाई के दौरान सांसद अदालत में पेश नहीं हुए थे। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर 2026 को निर्धारित की गई है।
मामला साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि समारोह में हथियारों को लेकर सवाल पूछने पर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई थी।
सुनवाई के दौरान सांसद के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी देते हुए दलील दी कि चंद्रशेखर आजाद संसदीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने मुंबई गए हुए थे। हालांकि, अदालत ने कुर्की संबंधी आदेश जारी कर दिया।
मामले में पहले भी गैर-जमानती वारंट जारी होने की जानकारी सामने आई थी। अब अदालत के ताजा आदेश के बाद सांसद की कानूनी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी, जिस पर सबकी निगाहें रहेंगी।
