November 19, 2026
[t4b-ticker]

रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य आज भी राष्ट्रभक्ति की मशाल : बीके शर्मा हनुमान

0
F2

वीरांगना की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को किया नमन

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रेलवे रोड स्थित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, संघर्ष और राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति, स्वाभिमान और अदम्य राष्ट्रभक्ति की अमर प्रतीक हैं। अंग्रेजी हुकूमत के सामने उनका संघर्ष और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

उन्होंने कहा कि-

‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’ का उनका संकल्प आज भी देशवासियों में स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की चेतना जगाता है।

रानी लक्ष्मीबाई का जीवन इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण के सामने बड़ी से बड़ी सत्ता भी चुनौतीहीन नहीं रह सकती।

बीके शर्मा हनुमान ने युवाओं से वीरांगना के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महापुरुषों और वीरांगनाओं की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल पुष्प अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा तथा रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अशोक भारतीय, राष्ट्रीय महासचिव सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोकचंद शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, संदीप शर्मा, दिलीप कुमार, मोहित कुमार, श्याम सिंह, खालिद, रामवीर सिंह, एसके मलिक, डीके सिंह, संजय कुमार, गुलिस्ता फरमान, अभिजीत दत्ता, पवन वर्मा, रंजीत पोद्दार, धीरज भाटी, अतुल शर्मा, आरपी सिंह, एनएस तोमर, मिलन मंडल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *