November 12, 2026
[t4b-ticker]

हाईराइज सोसाइटियों में मतदाता जागरूकता की कमान AOA-RWA को! प्रशासन ने जारी किए निर्देश

0
F4

18 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने की कवायद

13 नवंबर को मोहन नगर में होगा विशेष कार्यक्रम

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले पात्र नागरिक अब मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के प्रशासनिक एजेंडे में होंगे। जिला प्रशासन ने इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को सीधे जिम्मेदारी से जोड़ा है। इसके लिए डिप्टी रजिस्ट्रार के माध्यम से जिले की आवासीय सोसाइटियों को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

12 नवंबर को जारी निर्देशों के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया है। प्रशासन ने AOA और RWA से अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा सोसाइटी के निवासियों को जागरूक करने की अपेक्षा की है।

13 नवंबर को मोहन नगर में जुटेंगे एसोसिएशन प्रतिनिधि

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 13 नवंबर को दोपहर दो बजे मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तावित है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने AOA और RWA प्रतिनिधियों से इसमें प्रतिभाग करने की अपील की है।

डिप्टी रजिस्ट्रार से लेकर जिला सूचना अधिकारी तक को निर्देश

प्रशासन ने डिप्टी रजिस्ट्रार को जिले की सभी AOA और पंजीकृत RWA तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाने को कहा है। वहीं जिला सूचना अधिकारी को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अभियान का प्रचार-प्रसार कराने की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अब सोसाइटी प्रबंधन की भी होगी अहम भूमिका

गाजियाबाद की बहुमंजिला आवासीय सोसाइटियों में बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं। ऐसे में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए AOA और RWA की भागीदारी महत्वपूर्ण हो सकती है। प्रशासन की पहल के बाद अब देखना होगा कि सोसाइटी प्रबंधन अपने परिसर में रहने वाले पात्र नागरिकों तक इस अभियान की जानकारी कितने प्रभावी ढंग से पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *